विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों-गेंदबाजों के आंकड़े देखें

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 06:27 PM (IST)

नई दिल्ली : विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप बन चुके न्यूजीलैंड ने टीम वर्क की बदौलत यह अद्धभुत सफलता हासिल की है। चैम्पियनशिप की राह में न्यूजीलैंड ने बड़ी टीमों के खिलाफ कई प्रयास किए जिससे वह परफ्ेक्ट प्लेइंग-11 हासिल करने में सफल रही। सबसे खास बात यह रही कि न्यूजीलैंड को जिन प्लेयरों पर भरोसा था उन्होंने बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं- न्यूजीलैंड के क्रिकेटर का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान प्रदर्शन कैसा रहा।

चैम्पियनशिप के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज

New Zealand batsmen-bowlers statistics, ICC World Test Championship, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, Cricket news in hindi, sports news, WTC Final

नाम मैच   स्कोर  सर्वश्रेष्ठ औसत स. रेट 50 100
डैरेन मिशेल      3 153 102 76.50 70.5 1 0
केन विलियमसन 10 918 251 61.20 54.06 3 2
हैनरी निकोल्स 11 592 174 39.46 49.70 2 1
टॉम लैथम 12 719 154 37.84 44.90 1 5
रोस टेलर 12 527 121 33.50 45.06 1 2
कोलिन ग्रैंडहोम 7 313 83 31.30 69.86 0

2

गेंदबाजी में जैमिसन ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

New Zealand batsmen-bowlers statistics, ICC World Test Championship, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, Cricket news in hindi, sports news, WTC Final

नाम मैच ओवर  मेडन रन विकेट  बैस्ट औसत
टिम साऊदी 11 431.3 117 1166 56 5/32 20.8
काइल जैमिसन 7 246.2 92 539 43 6/48 12.53
ट्रेंट बोल्ट 10 370.3 80 1082 39 4/28 27.74
नील वैगनर 8 312.3 69 804 35 4/66 22.97
ग्रैंडहोम 7 185 42 436 11 3/78 39.63

टीम ने दिखाई दिलेरी और प्रतिबद्धता : केन

केन विलियम्सन ने डब्ल्यू.टी.सी. फाइनल जीतने के बाद कहा कि उनकी टीम ने इस उपलब्धि के लिए दिलेरी और प्रतिबद्धता दिखाई है। यह एक खास अहसास है। टीम के लिए एक आई.सी.सी. टाइटल प्राप्त करना बहुत अच्छा है। यह पहली बार है, जब हम एक विश्व खिताब लेकर आए हैं। जिन 22 खिलाडिय़ों ने यह हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई है, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं। यह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। हमारे पास हमेशा सभी स्टार खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन फिर भी हमने इतनी दिलेरी और प्रतिबद्धता दिखाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News