लाकड़ा और रोहिदास को 50-50 लाख देगी ओडि़शा सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 10:27 AM (IST)

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के ओडिशा के दो खिलाडिय़ों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को 50-50 लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।   

भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। राज्य सरकार एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम के चार सदस्यों सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज और दीप ग्रेस एक्का को एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News