कंधे की चोट के कारण चार महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे ओली पोप

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 04:06 PM (IST)

लंदन: इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप अपने कंधे की चोट के कारण अगले चार महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 22 वर्षीय पोप अगले कुछ सप्ताह में कंधे की सर्जरी कराएंगे। साउथम्पटन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान पोप के कंधे में चोट आई थी।

पोप फील्डिंग करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी के दौरान गेंद को बाउंड्री के पार जाने से बचाने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। उन्होंने चोट लगने के बाद तुरंत मैदान छोड़ दिया था। पोप ने बुधवार को कंधे का एमआरआई स्कैन कराया जिसकी रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सर्जरी कराने की जरूरत है। उम्मीद की जा रही है कि पोप अगले वर्ष इंग्लैंड के श्रीलंका और भारत दौरे से पहले पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम से जुड़ जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News