PAK vs NAM, T20 World Cup : साहिबजादा फरहान का शतक, नामीबिया को दिया 200 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान और नामीबिया के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 35वां मैच कोलंबो के  सीरीज़: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (नाबाद 100) के शतक की बदौलत तीन विकेट पर 199 रन बनाए। फरहान ने 58 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जमाए। उनके अलावा कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और शादाब खान ने नाबाद 36 रन का योगदान दिया। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर दो विकेट झटके। गेरहार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला। नामीबिया के सामने अब 200 रन का लक्ष्य है।  

प्लेइंग XI 

पाकिस्तान : साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, उस्मान तारिक

नामिबिया : लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News