आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा को फटकार

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 05:00 PM (IST)

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान की बल्लेबाज गुज फिरोजा को आईसीसी आचार संहिता के लेवन 1 के उल्लंघन पर फटकार लगाई है और एक डिमेरिट अंक उनके खाते में जोड़ा है। 

यह घटना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मैच के पाकिस्तान की पारी के दूसरे ओवर के दौरान हुई। जब फिरोजा ने डगआउट होने के बाद गुस्से में अपना बल्ला और दस्ताने फेंक दिये। फिरोजा को खिलाड़यिों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। 

यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से संबंधित है। चूंकि 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था, इसलिए उनके अनुशासनात्मक रिकॉडर् में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। 

फिरोजा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज के मैच रेफरी मिशेल परेरा द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार लिया है इस लिये किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी। यह आरोप मैदानी अंपायर सू रेडफ़र्न और वृंदा राठी, तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर शथिरा जाकिर जेसी ने लगाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News