पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से की शादी
punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 07:32 PM (IST)

खेल डैस्क : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शादी की। दोनों 3 फरवरी को कराची में एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंधे। मौलाना अब्दुल सत्तार ने जकरिया मस्जिद में निकाह किया, जबकि दुल्हन की रुखसती बाद में होगी। बीती रात कपल की मेहंदी का फंक्शन रखा गया था। निकाह के तुरंत बाद रिसेप्शन रखी गई थी जिसमें सरफराज अहमद, नसीम शाह, बाबर आजम और शादाब खान के अलावा जहांगीर खान भी पहुंचे थे।
شاہین آفریدی کی نکاح کیلئے مسجد میں آمد، شاہد آفریدی بھی ہمراہ۔ #ShaheenAfridi #ShahidAfridi #Nikkah pic.twitter.com/ReD7FWLdvA
— Dunya News (@DunyaNews) February 3, 2023
Babar Azam, Sarfaraz, Mohammad Hafeez and squash legend Jahangir Khan attending Shaheen Afridi's Nikkah in Karachi 😍#Cricket | #Pakistan | #ShaheenShahAfridi | #BabarAzam | #JahangirKhan | #SarfarazAhmed | #MohammadHafeez | #Karachi pic.twitter.com/1rwTnu0nOA
— Khel Shel (@khelshel) February 3, 2023
मौके पर विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया का रख कर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। रिजवान ने कहा- आपके लिए दुआएं मेरे छोटे भाई शाहीन अफरीदी। आप और आपकी पत्नी एक दूसरे के लिए खुशी और आनंद का स्रोत बनें, अमीन। शाहीन का परिवार दो दिन पहले ही कराची पहुंचा था।
Prayers for you my baby brother @iShaheenAfridi. May you and your wife be the source of happiness and joy for each other, Ameen. #ShaheenShahAfridi pic.twitter.com/VL7Wp7x6uR
— Muhammad Rizwan (@iMRizwanPak) February 3, 2023
शाहीन अब 13 फरवरी से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग में दिखेंगे। उनकी टीम लाहौर कलंदर्स डिफेंडिंग चैंपियन है। शाहीन बीते कुछ महीनों से घुटने की चोट के चलते पाकिस्तान टीम में खेल नहीं पाए थे। इस कारण वह एशिया कप और पिछले साल के टी-20 विश्व कप में भी हाजिरी नहीं लगा पाए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
UP के डिप्टी सीएम बोले- ''राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, कांग्रेस व विपक्ष का होगा सफाया''

Recommended News

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

सोमवार को इन 6 अचूक उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

कुल्लू के नशाला गांव में भालू का आतंक, बहन के साथ मायके जा रही बुजुर्ग पर बोला हमला