सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी ट्रोल हुआ पाकिस्तान, ट्विटर के जरिए लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक
punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 04:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 विश्व कप में रविवार को दक्षिण-अफ्रीका और नीदरलैंड का मुकाबला पाकिस्तान टीम के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा। इस मैच में नीदरलैंड ने यहां दक्षिण-अफ्रीका को 13 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, वहीं इसी के साथ पाक टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के राह भी खोल दिया। पाकिस्तान ने इस मौके को भुनाने में बिलकुल समय नहीं लिया और रविवार को ही टी20 विश्व कप मे बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर ग्रुप-2 में भारत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली।
सभी परिस्थितिथयों के विपरीत यहां पाक टीम सेमीफाइनल पहुंचने से बेहद खुश है, वहीं प्रशंसक पाकिस्तानी टीम को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। सेमीफाइनल में इस बेहद ही अविश्वसनीय एंट्री से ट्विटर पर पाकिस्तान के लिए ट्रोल्स और मीम्स की बाढ़ सी आ गई है।
Pakistan has qualified for the semi finals
Thank you Nederland for opening the door #PAKvBAN #PAKvsBAN pic.twitter.com/WuERkwA67U
— Pehn Di Siri (@PehnDiSiri) November 6, 2022
Pak fans celebrating Babar and Rizwan's wickets#PAKvBAN #PAKvsBAN pic.twitter.com/aqFRbYV2S2
— Pehn Di Siri (@PehnDiSiri) November 6, 2022
Pakistan Team Right Now in #T20WorldCup #SAvsNED #PAKvBAN pic.twitter.com/ZjR6h9EZOh
— Sam (@qdnsam) November 6, 2022
"If the umpire gives it out, that means it's out" – Shadab Khan on the Shakib Al Hasan dismissal.#PAKvBAN | #T20WorldCu pic.twitter.com/qK5AbfDF3z
— Grassroots Cricket (@grassrootscric) November 6, 2022
Hit that ❤️ if you agree!#PAKvBAN #T20WorldCup pic.twitter.com/XnoOxBqqm5
— Islamabad United (@IsbUnited) November 6, 2022
Pakistani who said BCCI = ICC
Right now :- #PAKvBAN #ShakibAlHasan #cheating #T20WorldCup pic.twitter.com/Bg8hH2EYJi
— Kohlistaan (@Pantastics) November 6, 2022
Pakistan for you! Miracle Miracle #T20WC2022 #PAKvBAN #Pakistan #SAvNED pic.twitter.com/pA2XtOZU8U
— Arslan Tahir (@arslantahirr) November 6, 2022
Professor Bobby Badshah promoted to 𝗟𝗢𝗥𝗗 𝗕𝗔𝗕𝗔𝗥 𝗔𝗭𝗔𝗠 after his one man show Inning of 25 runs off 33 balls that too in an important match 🔥🔥 #PAKvBAN pic.twitter.com/ncerdujVpZ
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) November 6, 2022
गौर हो कि दक्षिण-अफ्रीका के नीदरलैंड के खिलाफ हार के बाद ग्रुप-2 की अंक तालिका में 5 अंक ही रह गए और इसी के चलते भारत 6 अंको के साथ ग्रुप-2 में से पहली सेमीफाइनिलस्ट टीम बन गई। वहीं दक्षिण-अफ्रीका की हार के बाद, दूसरी सेमीफाइनिलस्ट टीम बनने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश को मौका मिला गया, क्योंकि दोनों टीमों के पास 4-4 अंक थे। रविवार को ही इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला भी खेला गया. जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल करके 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल जगह बना ली।