2nd ODI: पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी, तोड़ा धोनी-युवराज का रिकाॅर्ड

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 05:53 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए 40 गेंदों पर 77 रन बनाए। ये पारी खेलकर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर युवराज सिंह के इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे इनिंग में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। 

पंत ने जहां अपनी पारी के दौरान 7 छक्के लगाए वहीं इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे इनिंग में युवराज और धोनी ने 6-6 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथा नम्बर सचिन तेंदलुकर और पांचवां विराट कोहली का है जिन्होंने इंग्लैं के खिलाफ एक वनडे इनिंग में 5-5 छक्के लगाए हैं। 

PunjabKesari

एक वनडे पारी में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक छक्के 

7 - ऋषभ पंत *
6 - युवराज सिंह
6 - एमएस धोनी
5 - सचिन तेंदुलकर
5 - विराट कोहली 

2021 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी 

24 - ऋषभ पंत *
20 - मार्टिन गुप्टिल
20 - आर गुरबाज़
14 - पॉल स्टर्लिंग
13 - रोहित शर्मा

PunjabKesari

भारतीयों द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उच्चतम स्ट्राइक रेट (50+ स्कोर) 

192.50 स्ट्राइक रेट - ऋषभ पंत (40 गेंदों पर 77 रन)
192.50 स्ट्राइक रेट - महेंद्र सिंह धोनी (26 गेंदों पर 50 रन)
187.10 स्ट्राइक रेट - क्रुणाल पांड्या (31 गेंदों पर 58 रन)
176.92 स्ट्राइक रेट - (78 गेंदों पर 138 रन) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News