PBKS vs DC : मैच से पहले हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 देखें

punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 12:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएळ 2022 का 64वां मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। आइए मैच से पहले हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं - 

प्वाइंट टेबल 

दोनों टीमों ने 12-12 मैच खेले हैं और दोनों के ही छह जीत के साथ 12 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स पांचवें जबकि पंजाब सातवें नम्बर पर है। 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 29 
पंजाब - 14 जीते
दिल्ली - 15 जीते 

पिछले पांच मैच 

इस मामले में दिल्ली का पलड़ा भारी है जिसने पांच में से चार मैच जीते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की
मैच टाई (दिल्ली कैपिटल्स ने एक ओवर का एलिमिनेटर जीता)
किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 5 विकेट से जीत दर्ज की

पिच रिपोर्ट  

टॉस जीतने वाले कप्तान ने इस आईपीएल में अब तक सिर्फ दो बार पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है जिसके साथ आयोजन स्थल पर पीछा करना एक पसंदीदा चलन रहा है। 18 में से 10 मैच पीछा करते हुए जीते गए हैं। 

मौमस 

मैच के दिन तापमान 69 प्रतिशत उमस और 16 किमी/घंटा हवा की गति के साथ 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

ये भी जानें 

पंजाब ने पावरप्ले मे पांच बार 60+ रन बनाए हैं जबकि दिल्ली ने आईपीएल 2022 में तीन बार ऐसा किया है। 
29 पारियों में 47.2 की औसत से 1133 रन के साथ मिच मार्श 2021 के बाद से टी20 क्रिकेट में एक-ड्रॉप की स्थिति में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
रबाडा वर्तमान में सिर्फ 61 आईपीएल खेलों में से 97 विकेट पर हैं और संभावित रूप से लसिथ मलिंगा के सबसे तेज 100 विकेट्स (70 मैच) के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 

संभावित प्लेइंग 11 

पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अशदीप सिंह)

दिल्ली कैपिटल्स : श्रीकर भरत/मनदीप सिंह, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर 0, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप सिंह, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News