T20 WC Final : भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी? देखें आंकड़े
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 04:49 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पिछले एक साल में यह दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल होगा। इससे पहले 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। ऐसे में इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और हालिया प्रदर्शन पर सबकी नजर है।
फाइनल से पहले भारत को हल्का बढ़त
फाइनल से पहले टीम इंडिया को थोड़ा फेवरेट माना जा रहा है। भारत मेजबान टीम है, साथ ही मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। इसके अलावा हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में भी भारत को जीत मिली है।
हालांकि इतिहास भारत के लिए पूरी तरह आसान नहीं है, क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट मुकाबलों में न्यूजीलैंड कई बार भारत पर भारी पड़ा है।
दोनों टीमों का सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का सफर आसान नहीं रहा। कई मौकों पर ऐसा लगा कि दोनों टीमें टूर्नामेंट से जल्दी बाहर हो सकती हैं, लेकिन अंत में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने फाइनल में जगह बनाई।
न्यूजीलैंड का सफर
न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें थोड़ी मुश्किल हो गई थीं।
हालांकि बाद में किस्मत ने भी उनका साथ दिया और पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाया, जिसके कारण न्यूजीलैंड नॉकआउट चरण में पहुंच गया। इसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
भारत का सफर
भारत को भी टूर्नामेंट में एक बड़ा झटका लगा था, जब सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने उसे 72 रन से हरा दिया। इस हार के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया था।
लेकिन इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की और वेस्टइंडीज व इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली।
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 30
भारत की जीत: 18
न्यूजीलैंड की जीत: 11
टाई: 1
इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।
पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन
भारत: W, L, W, W, W
न्यूजीलैंड: W, AB, W, L, W
दोनों टीमों ने हाल के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।
न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।

