KKR vs PBKS, IPL2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 10:24 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में सोमवार 6 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में मुकाबला खेला जाएगा। KKR की टीम इस सीजन में लगातार दो मैच हार चुकी है और पहली जीत की तलाश में उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार दो मैच जीतकर पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।
KKR की खराब शुरुआत, PBKS शानदार फॉर्म में
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR टीम को पहले मैच में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से हराया था। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने पहले गुजरात टाइटंस और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार दो जीत दर्ज की है। PBKS की टीम इस समय टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक नजर आ रही है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुकाबले – 35
KKR – 21 जीत
PBKS – 13 जीत
बेनतीजा – 1
पिच रिपोर्ट (Eden Gardens)
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। पिछले मैच में इसी मैदान पर 226 रन का बड़ा स्कोर बना था, जिससे साफ है कि यह हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में मदद मिल सकती है।
मौसम रिपोर्ट
कोलकाता में मौसम थोड़ा खराब रहने की संभावना है। मैच की शुरुआत में हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, लेकिन बारिश ज्यादा देर तक नहीं रहेगी और पूरा मैच होने की उम्मीद है।
संभावित प्लेइंग 11
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी
PBKS: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

