PBKS vs RR, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 10:19 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्कः IPL 2026 में आज Punjab Kings और Rajasthan Royals के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां पंजाब जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं राजस्थान वापसी की तलाश में उतरेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं:
पंजाब किंग्स: 13 जीत
राजस्थान रॉयल्स: 17 जीत
आंकड़ों के लिहाज से राजस्थान का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा फॉर्म पंजाब के पक्ष में नजर आती है।
पिच रिपोर्ट
न्यू चंडीगढ़ के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है। औसत पहली पारी का स्कोर: 200+; पिच पर अच्छी बाउंस और गति, स्पिनरों को बाद में थोड़ी मदद मिल सकती है; ऐसे में आज एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मौसम अपडेट
मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान: 28 से 30 डिग्री सेल्सियस, हल्की उमस रहेगी, बारिश की कोई संभावना नहीं, दूसरी पारी में ओस का असर दिख सकता है; ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
पंजाब के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव
पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 265 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 गेंदों में नाबाद 71 रन की पारी खेली थी। उनकी बल्लेबाजी में इस बार अलग आत्मविश्वास और संतुलन दिख रहा है, जिससे टीम को मजबूती मिली है। कोच Ricky Ponting के साथ उनकी साझेदारी पंजाब के प्रदर्शन में बड़ा बदलाव लेकर आई है।
संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (wk), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (c), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल; इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, Yashasvi Jaiswal, ध्रुव जुरेल (wk), रियान पराग (c), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, Ravindra Jadeja, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा; इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।

