बेन स्टोक्स ने खेली ताबड़तोड़ पारी, इस क्रिकेटर ने पूछा- रात को क्या खाया था

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 07:39 PM (IST)

मैनचेस्टर : विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंगलैंड को एक बार फिर से अपने स्टार ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स का साथ मिला। पहली पारी में 469 रन बनाने के बाद विंडीज को 297 रन पर सिमेटकर टेस्ट के चौथे दिन तक इंगलैंड की टीम दो विकेट पर 37 रन बना चुकी थी। स्टोक्स ओपनिंग पर आए और पांचवें दिन के सुबह ही उन्होंने तेजतर्रार पारी खेलनी शुरू कर दी। स्टोक्स इस दौरान इतने आक्रमक थे कि उन्होंने महज 36 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

Phehlukwayo on Ben Stokes innings- what did you eat on the night
वहीं, स्टोक्स की बेहतरीन पारी देखकर दिग्गज क्रिकेटर काफी खुश दिखे। खास बौर पर साऊथ अफ्रीका के क्रिकेटर एंडिले फेहलुकवेओ तो और भी हैरान दिखे। उन्होंने ट्विट कर स्टोक्स से पूछा- इन्होंने रात को क्या खाया था मुझे भी चाहिए।


2020 में टेस्ट क्रिकेट

अधिकांश रन - बेन स्टोक्स
सबसे अधिक 100 - बेन स्टोक्स
सर्वाधिक 50+ - बेन स्टोक्स
सर्वश्रेष्ठ औसत - बेन स्टोक्स (न्यूनतम 300 रन)
सबसे अधिक चौके - बेन स्टोक्स
सर्वाधिक छक्के - बेन स्टोक्स
सर्वाधिक विकेट - बेन स्टोक्स

बता दें कि दुनिया के दूसरे नंबर के आलराउंडर स्टोक्स ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे और इसके बाद टीम को जब जरूरत थी तो दूसरी पारी में भी नाबाद 78 रन ठोक डाले। आमतौर पर मध्य क्रम में खेलने वाले स्टोक्स को दूसरी पारी में ओपनिंग में भेजा गया ताकि तेजी से रन बटोरे जा सकें। स्टोक्स ने इस फैसले को सही साबित करते हुए अपना अर्धशतक मात्र 36 गेंदों में पूरा कर लिया। यह उनका 22वां अर्धशतक था। वह 78 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News