पुर्तगाल मास्टर्स : शुभंकर तीसरे दौर के बाद संयुक्त 19वें स्थान पर पहुंचे

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 01:21 PM (IST)

विलामोरा (स्पेन) : भारत के शुभंकर शर्मा ने शनिवार को पुर्तगाल मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर बनाया। पिछले साल यूरोपियन टूर में दो खिताब जीतने वाले शुभंकर ने दो बर्डी से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तीसरे होल में बोगी की और फिर नौवें से 14वें होल में ही बर्डी कर पाए।

शुभंकर अभी संयुक्त 19वें स्थान पर हैं और वह ‘रेस टु दुबई' में लगभग 80वें स्थान पर रह सकते हैं। उन्हें सत्र की अंतिम रेस टु दुबई डीपी विश्व टूर चैंपियनशिप में खेलने के लिये शीर्ष 50 में जगह बनानी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News