KKR के इस खिलाड़ी ने की कोरोना नियमों की उल्लंघना, पुलिस ने लगाया जुर्माना
punjabkesari.in Saturday, May 29, 2021 - 06:49 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स से खेलने वाले बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। राहुल त्रिपाठी को पुणे की पुलिस ने कोरोना नियमों की पालना ना करने पर जुर्माना लगाया है और उन्हें चेतावनी दी है। महाराष्ट्र में इस समय कोरोना की दूसरी लहर के कारण पूरे राज्य लॉकडाउन लगाया गया है। राहुल त्रिपाठी अपने अनुशासन, समय की पाबंदी और अपने हर्षित स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनसे यह गलती हो गई जिस का उन्हें भुगतान करना पड़ा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाईट राईडर्स के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को पुण के कोंधावा जगह पर बिना मास्क पहने हुए गाड़ी चलाते समय पकड़ा गया। पुणे सख्त लॉकडाउन में है और पुलिस अधिकारी हमेशा नियंत्रण क्षेत्रों का निरीक्षण करते कर रहें हैं। इसके साथ ही लॉकडाउन की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगा रहे हैं।
पुलिस ने राहुल त्रिपाठी को बिना मास्क कार चलाते हुए कोंधावा के खादी मशीन चौक के पास पकड़ा गया। पुलिस ने त्रिपाठी को कोरोना नियमों के दिशा-निर्देश ना मनाने के कारण जुर्माना लगाया। पुलिस ने उन्हें 500 रूपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही पुलिस ने त्रिपाठी को चेतावनी भी दी कि वह सरकार के दिए गए हुए दिशा निर्देशो का पालन करें और घर में ही रहें।
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि राहुल त्रिपाठी को 500 रूपए का जुर्माना लगाया है क्योंकि उन्होंने कार चलाते समय मास्क नहीं पहना और बिना किसी कारण वह बाहर घूम रहे थे। उनके साथ कार में कुछ साथी भी थे। जिस कारण पुलिस को उन्हें रोकना पड़ा और उन पर बनती कार्रवाई की गई।