IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, 15,000 करोड़ में बिकी फ्रेंचाइजी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:50 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के मौजूदा शेयरहोल्डर काल सोमानी ने अब फ्रेंचाइजी की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह डील करीब 1.6 बिलियन डॉलर (₹15,000 करोड़ से ज्यादा) में हुई है। इस रेस में टाइम्स ग्रुप भी शामिल था, लेकिन सोमानी ने बाजी मार ली।

निवेशकों के ग्रुप के साथ संभालेंगे टीम

काल सोमानी निवेशकों के एक ग्रुप का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वॉलमार्ट भी शामिल है। यह ग्रुप अब राजस्थान रॉयल्स का पूरा मालिक बन गया है। हालांकि, सोमानी आधिकारिक रूप से 2026 सीजन के बाद टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल टीम का संचालन मनोज बदाले की कंपनी इमर्जिंग मीडिया के पास रहेगा।

खेल और बिजनेस में बड़ी पहचान

काल सोमानी मूल रूप से स्कॉट्सडेल के रहने वाले हैं और खेलों, खासकर गोल्फ में उनकी गहरी रुचि है। वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के संस्थापकों में से एक हैं, जो गोल्फ दिग्गज टाइगर वुड्स से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे अर्जुन सोमानी भी अमेरिका में जूनियर गोल्फ में नाम कमा रहे हैं। खेल के अलावा सोमानी शिक्षा और कई कंपनियों में भी निवेश कर चुके हैं।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली चैंपियन टीम है। टीम ने अब तक 16 सीजन (2016-17 के दो साल के सस्पेंशन को छोड़कर) खेले हैं। राजस्थान ने 1 बार खिताब जीता है और 2022 में टीम रनर-अप रही थी, जब गुजरात टाइटंस ने फाइनल में हराया था।

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

CSK vs RR, 30/03/2026, Guwahati
GT vs RR, 04/04/2026, Ahmedabad
RR vs MI, 07/04/2026, Guwahati
RR vs RCB, 10/04/2026, Guwahati

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा, सैम करन, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पारेख, युधवीर सिंह, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, यश राज, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News