Rajat Patidar ने तोड़ा विराट-गेल का बड़ा रिकॉर्ड, इस यूनीक रिकॉर्ड में बनार्ई जगह

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 09:51 PM (IST)

खेल डैस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ने राजस्थान के खिलाफ अहम मुकाबले में 58 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती दी। रजत ने इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। अगर आरसीबी प्लेयरों की बात की जाए तो पाटीदार क्रिस गेल को पीछे छोड़ गए हैं। आरसीबी के लिए क्रिस गेल ने 2011 के प्लेऑफ में 97 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली ने 113 रन बनाए थे। रजत 170 रन बनाकर पहले नंबर पर आ गए हैं। यही नहीं अगर ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो पाटीदार सिर्फ डेविड वार्नर से पीछे हैं। वार्नर ने 2016 के सत्र में प्लेऑफ के दौरान 190 रन बनाए थे।  देखें रिकॉर्ड-

एक सीजन आईपीएल प्ले ऑफ में सर्वाधिक रन
190 डेविड वार्नर (2016)
170 रजत पाटीदार (2022)
156 मुरली विजय (2012)
156 रिद्धिमन साहा (2014)

RCB vs RR, Rajat Patidar, Virat, Gayle, IPL Big records, IPL Unique Record, IPL 2022, IPL news in hindi, रजत पाटीदार, विराट, गेल, आईपीएल बड़े रिकॉर्ड, आईपीएल अनोखा रिकॉर्ड, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में

बता दें कि आईपीएल प्लेऑफ में अब तक 8 बल्लेबाजों ने 2-2 अर्धशतक लगाए हैं। इसकी सबसे पहले शुरूआत ड्वेन स्मिथ ने 2013 के सीजन में की थी। 2014 में सुरेश रैना, 2015 में लिंडल सीमन्स, 2016 में डेविड वॉर्नर, 2019 में शेन वॉटसन, 2020 में केन विलियमसन, 2021 में वेंकटेश अय्यर तो अब 2022 में रजत पाटीदार ने यह रिकॉर्ड बनाया है। 

RCB vs RR, Rajat Patidar, Virat, Gayle, IPL Big records, IPL Unique Record, IPL 2022, IPL news in hindi, रजत पाटीदार, विराट, गेल, आईपीएल बड़े रिकॉर्ड, आईपीएल अनोखा रिकॉर्ड, आईपीएल 2022, आईपीएल समाचार हिंदी में

वहीं, पाटीदार का प्रदर्शन देखने के बाद इंगलैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि बतौर अनकैप्ड प्लेयर रजत पाटीदार ने सबको प्रभावित किया है। एक अहम मुकाबले में उनके बल्ले से निकला अर्धशतक खास था। अगर देखा जाए तो आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ शतकों में इसे शूमार किया जा सकता है। पाटीदार के शतक की बदौलत आरसीबी ने अच्छा स्कोर खड़ा किया था जिससे उनकी टीम को जीत मिली। राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश की है। वह अच्छे टच में हैं।

यह भी पढ़ें:-  फ्रेंच ओपन : टेनिस प्लेयर Irina Camelia Begu का फेंका रैकेट बच्चे को लगा, Video

यह भी पढ़ें:-  Marcus Rashford ने की सगाई, मंगेतर लूसिया लोई है बेहद हॉट, तस्वीरें

यह भी पढ़ें:-  WWE स्टार Liv Morgan ने Black Bikini पहनकर लिया पैडलबोर्डिंग का मजा, फैंस बोले- वाह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News