रणजी ट्रॉफी फाइनल : जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर लगा भारी जुर्माना

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 06:46 PM (IST)

हुबली : जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर हुबली में चल रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन बुधवार को कर्नाटक के केवी अनीश को सिर मारने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आज यहां यह घटना दूसरे दिन के 101वें हुई। 

पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए डोगरा ने 99वें ओवर में अब्दुल समद का विकेट गिरने के बाद अपनी पारी फिर से शुरू की। इसके बाद उन्हें शॉर्ट पिच गेंदबाजी का सामना करना पड़ा, जिसके साथ कर्नाटक के फील्डर्स ने स्लेजिंग भी की। 101वें ओवर में तनाव चरम पर पहुंच गया जब डोगरा ने अजीब तरह से एक गेंद को बाउंड्री की ओर खेला और जवाब में सिली पॉइंट पर तैनात स्थानापन्न खिलाड़ी केवी अनीश के हैलमेट के ग्रिल पर सिर मार दिया। 

इस हरकत पर कर्नाटक के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल ने तुरंत दखल दिया, जो गुस्से में दोनों खिलाड़ियों के बीच कूद गए, इससे पहले कि अंपायरों ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल और अंपायरों के बीच लंबी बातचीत हुई। डोगरा ने ओवर के आखिर में अनीश से माफी मांगी, हालांकि अंपायरों को एक बार फिर बीच-बचाव करना पड़ा। डोगरा आखिरकार दूसरे सत्र में 70 रन पर आउट हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News