RCB vs MI : विराट कोहली के 13 हजार रन पूरे, बुमराह को पहली गेंद पर जड़ा छक्का

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 08:07 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच की सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने जोरदार शुरूआत की। इस मैच का रोमांच विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की फाइट थी। बुमराह जो कुछेक मैचों के बाद लौटे थे, की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने छक्का जड़ दिया। इसी दौरान विराट ने अपने ट्वंटी 20 करियर के 13 हजार रन भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। खास बात यह है कि टॉप 5 में सिर्फ दो ही बल्लेबाज फिलहाल ट्वंटी 20 क्रिकेट खेल रहे हैं। देखें आंकड़े-


पुरुष टी20 क्रिकेट में 13000 रन (पारी)
14562 - क्रिस गेल (381)
13610 - एलेक्स हेल्स (474)
13557 - शोएब मलिक (487)
13537 - कीरोन पोलार्ड (594)
13001 - विराट कोहली (386)


छक्के से किया बुमराह का स्वात
बुमराह जोकि चोट के कारण मुंबई के पहले 4 मुकाबले खेल नहीं पाए थे, आखिरकार फिट होने के बाद टीम से जुड़ गए। मुंबई ने जब आरसीबी के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी तो बुमराह को चौथे ओवर में गेंद थमाई गई। उनके ओवर की दूसरी ही गेंद पर जब विराट कोहली आगे आए तो उन्होंने छक्के के साथ उनका स्वागत किया। बुमराह ने पहले ओवर में 10 रन लुटाए। देखें वीडियो- 

 

 

विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड

सर्वाधिक रन : कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 16 सीजन (2008-2024) में उन्होंने 252 मैचों में 8,004 रन बनाए हैं (औसत 38.67, स्ट्राइक रेट 131.97)। शिखर धवन (6,769 रन) उनसे काफी पीछे हैं।
सर्वाधिक शतक: उनके नाम 8 आईपीएल शतक हैं, जो किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा हैं। क्रिस गेल के 6 शतकों को उन्होंने 2023 में पीछे छोड़ा।
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन: 2016 में कोहली ने 973 रन बनाए, जो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक जड़े, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
सर्वाधिक अर्धशतक: आईपीएल में उनके 55 अर्धशतक हैं, जो डेविड वॉर्नर (62) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए वफादारी: कोहली ने अपने पूरे आईपीएल करियर में केवल बेंगलुरु के लिए खेला है और एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन (8,004) बनाए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News