RCB vs MI : सुपरमैन डाइव के साथ Maxwell ने की वापसी, तिलक वर्मा को किया Run Out
punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 09:51 PM (IST)
खेल डैस्क : आईपीएल 2022 में पहला मैच खेल रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार एंट्री की है। अपने पहले ही मैच में उन्होंने मुंबई के तिलक वर्मा को सुपरमैन डाइव लगाकर रन आऊट कर दिया। मैक्सवेल ने यह विकेट तब निकाली जब मुंबई 62 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। मैक्सवेल ने तिलक को आऊट करने के साथ ही मुंबई को एक और झटका दे दिया जिसके कारण मुंबई ने 79 रनों तक 6 विकेट गंवा दिए थे। देखें वीडियो-
stellar run-out on IPL 2021: https://t.co/itYZVy5TpK
— jasmeet (@jasmeet047) April 9, 2022
बता दें कि मैच से पहले ही ग्लेन मैक्सवेल ने बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स जिन्हेें मिस्टर 360 और सुपरमैन के नाम से भी जाना जाता है, को याद कर रहे थे। उन्होंने डिविलियर्स की जल्द रिटायरमैंट पर हैरानी जताई थी। मैक्सवेल ने कहा था कि मुझे खुद लगता था कि वह 1 साल और क्रिकेट खेलेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वह अभी भी सुपरस्टार है। वह अभी भी हमारे लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हमारे लिए कई उदाहरण छोड़ी हैं जिसका हम अनुसरण कर रहे हैं। उन्हें ड्रेसिंग रूम में देखना काफी अच्छा लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल शादी के फौरन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के साथ जुड़े हैं। वह आरसीबी के साथ पहले तीन मुकाबले खेल नहीं पाए थे। उन्होंने बीते दिनों ही हिंदू और ईसाई दोनों रिती रिवाजों के साथ भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी की। उनकी शादी में कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी मौजूद रहे। इनकी शादी का कार्ड तमिल भाषा में छपा था जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें :- गोल्फर Paige Spiranac ने फूलों से ढंकी अपनी बॉडी, INSTA पर शेयर की तस्वीर