Ridima Dilawari को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर में 3 शॉट की बढ़त

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 08:42 PM (IST)

बेंगलुरू : रिदिमा दिलावरी ने प्रवाहमय खेल का प्रदर्शन करते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 8वें चरण के पहले दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाकर तीन शॉट की बढ़त हासिल की। जनवरी 2021 के बाद कोई खिताब नहीं जीतने वाली रिदिमा ने 11वें से 13वें होल तक लगातार तीन बर्डी बनायी।

तीन युवा खिलाड़ी अग्रिमा मनराल (17 वर्ष), दिशा कावेरी (18) और त्रिमन सलूजा (20) पार 72 के समान स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। जाह्नवी बख्शी और अफशान फातिमा ने समान एक ओवर 73 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। लखमेहर परदेसी, प्रणवी उर्स, एमेच्योर जिया कटारिया और स्मृति भार्गव समान दो ओवर 74 के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

माने इंडो मास्टर्स में संयुक्त 20वें स्थान पर
एशियाई विकास टूर के इंडो मास्टर्स आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में भाग ले रहे एकमात्र भारतीय उदयन माने भारी बारिश के कारण बीच में रोके गए पहले दौर के बाद संयुक्त 20वें स्थान पर हैं। मलेशिया के शाहरिफुद्दीन अरिफीन ने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाकर शुरुआती बढ़त हासिल की है। वह चार खिलाडिय़ों से दो शॉट आगे हैं। पिछले सप्ताह एशियाई विकास टूर के एक अन्य टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले माने ने अभी नौ होल का खेल ही खेला है जिसमें उन्होंने एक बर्डी बनाने के साथ एक बोगी भी की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News