रितिका सजदेह ने क्रिकेटर वेग्स के साथ शेयर की फोटो, रोहित ने लिखा- बैस्ट चीयरलीडर्स
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 03:36 PM (IST)
नई दिल्ली : यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आसानी से खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान मुंबई इंडियंस के प्लेयरों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनकी वेग्स (गर्लफ्रैंड या पत्नियां) भी पहुंची थीं। फाइनल मुकाबले के बाद मुंबई के कप्तान की पत्नी रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर वेग्स की फोटो शेयर की जिसपर रोहित शर्मा ने मजेदार कमेंट किया है। उक्त फोटो मुंबई के क्रिकेटर की वेग्स चहकती हुई नजर आ रही है। रोहित ने इसपर कमेंट किया है- बेस्ट चीयरलीडर्स।
खास बात यह है कि रोहित के उक्त कमेंट को हजारों लाइक भी मिल हैं। इसी के साथ क्रिकेटर वेग्स निकिता पुंजा, कस्तुबा, पंखुडी शर्मा, जीना पोलार्ड, देविशा शेट्टी, केतकी कुलकर्णी आदि ने फोटो पर कमेंट किए।
बता दें कि रितिका रोहित से शादी से पहले इवेंट मैनेजर के तौर पर काम करती थी। दोनों ने कुछ साल डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। अभी रितिका ही रोहित के लिए पब्लिक रिलेशन का काम देखती हैं। रोहित लगभग हर दौरे पर अपनी फैमिली को साथ लेकर जाते हैं। बीते दिनों रितिका ने दुबई की एक शानदार वीडियो अपलोड की थी जिसमें समुद्र में दो डोल्फिन खेलती हुई नजर आ रही थीं। देखें वीडियो-