BCCI Central Contract: रोहित-विराट को झटका, टॉप ग्रेड में गिल समेत सिर्फ ये तीन खिलाड़ी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 10:18 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीज़न के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान कर दिया है। इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली खबर यह रही कि सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को टॉप ग्रेड से नीचे खिसका दिया गया है।
ये कॉन्ट्रैक्ट्स 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे। इस सूची में कुल 30 सीनियर पुरुष क्रिकेटरों को शामिल किया गया है, जबकि महिला टीम के लिए भी अलग से ग्रेड तय किए गए हैं।
A+ कैटेगरी खत्म, सिर्फ तीन खिलाड़ी Grade A में
इस बार BCCI ने A+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है। नए बदलाव के तहत अब सिर्फ Grade A ही सबसे ऊंचा कॉन्ट्रैक्ट ग्रुप है।
इस ग्रेड में जगह बनाने वाले खिलाड़ी हैं: जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल,रवींद्र जडेजा; इन तीनों खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में निरंतर प्रदर्शन का इनाम मिला है।
विराट-रोहित का डिमोशन, Grade B में डाले गए
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा को Grade B में रखा गया है। दोनों खिलाड़ियों के टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे अब सिर्फ एक ही फॉर्मेट में सक्रिय हैं।
BCCI के इसी नए फॉर्मेट-आधारित मूल्यांकन के चलते बोर्ड ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों को निचले ग्रेड में शिफ्ट करने का फैसला लिया।
Grade B में कौन-कौन शामिल
Grade B की सूची में कई बड़े और मौजूदा स्टार खिलाड़ी शामिल हैं: वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर।
Grade C में युवा और उभरते खिलाड़ी
Grade C में ज्यादातर युवा और उभरते क्रिकेटरों को जगह मिली है, जिनमें शामिल हैं: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़।
ईशान किशन को बड़ा झटका
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि ईशान किशन को इस बार BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला। हालांकि उन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा लिया, इसके बावजूद बोर्ड ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा।
महिला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
Grade A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा
Grade B: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा
Grade C: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतीका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काश्वी गौतम, जी. कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसबनिस।

