रोहित शर्मा ने तोड़ा श्रीलंकाई दिग्गज का रिकॉर्ड, महान बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचे

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 03:43 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड की बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खूब गरजा है। न्यूजीलैंड ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, न्यूजीलैंड कप्तान का यह फैसला टीम पर काफी भारी पड़ा। भारत के लिए ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने कीवी गेंदबाजों की एक न चलने दी और मैदान के चारों तरफ तूफानी शॉट्स खेलें। वहीं, इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट करियर में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या का पछाड़ कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

रोहित शर्मा मैच शुरू होने से पहले वनडे क्रिकेट में 267 छ्क्कों के साथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर थे और उन्होंने इस मैच में चौथा छक्का जड़ते ही महान श्रीलंकाई बल्लेबाज जयसूर्या के वनडे क्रिकेट में 270 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब वनडे में 273 छक्के हो गए हैं। रोहित ने इस मैच में 85 गेंदों में 9 चौके और 6 छ्क्कों के साथ 101 रनों की पारी खेली और अपने क्रिकेट करियर का 30वां शतक भी पूरा किया।

गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी सबसे पहले स्थान पर आते हैं, जिनके नाम 351 छक्के हैं। वहीं, इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल 331 छ्क्कों के साथ दूसरे नंबर पर आते हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगान वाले बल्लेबाज

1. शाहिद अफरीदी(पाकिस्तान) - 351 छक्के (398 मैच)
2. क्रिस गेल(वेस्टइंडीज) - 331 छक्के (301 मैच)
3. रोहित शर्मा(भारत) -  273 छक्के  (241 मैच)
4, सनथ जयसूर्या(श्रीलंका) - 270 छक्के (445 मैच)
5. एमएस धोनी(भारत) - 229 छक्के (350 मैच)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News