IND vs AUS : रोहित शर्मा के नाम टी-20आई में अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 12:04 AM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर टीम को तो जीत दिलाई ही, साथ ही साथ टी-20 आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। रोहित ने इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा। गुप्टिल के नाम पर 172 छक्के थे। रोहित अब 176 छक्कों के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं।
MAXIMUMS! 👌 👌
— BCCI (@BCCI) September 23, 2022
The @ImRo45 SIX Special edition is on display! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/LyNJTtl5L3 #TeamIndia
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvAUS match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/OjgYFYnQZs
टी-20 आई में सबसे ज्यादा छक्के
176 रोहित शर्मा, भारत
172 मार्टिन गप्टिल, न्यूजीलैंड
124 क्रिस गेल, विंडीज
120 इयोन मॉर्गन, इंगलैंड
119 एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया
सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा के नाम पर किसी एक साल में टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। रोहित ने इस साल 26 छक्के लगाए हैं जबकि फिंच ने पिछले साल 25 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में 23 छक्कों के साथ विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने यह रिकॉर्ड 2019 में बनाया था।
रोहित के नाम पर अब टी-20 की पहली ओवर में 11 बार छक्का मारने का रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। रोहित ने हेजलवुड की पहली ही ओवर में दो छक्के मारे थे। खास बात यह है कि रोहित के बाद सभी भारतीय बल्लेबाज मिलकर पहली ओवर में 11 ही छक्के लगा पाए हैं। वहीं रोहित अकेले ही यह कारनामा करने वाले बल्लेबाज हैं।
रोहित पहले से टी-20आई में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भी प्लेयर हैं। वह 3677 रन बना चुके हैं। उनके बाद विराट कोहली (3597 रन) का नाम है।
Captain @ImRo45's reaction ☺️
— BCCI (@BCCI) September 23, 2022
Crowd's joy 👏@DineshKarthik's grin 👍
🎥 Relive the mood as #TeamIndia sealed a series-levelling win in Nagpur 🔽 #INDvAUS | @mastercardindia
Scorecard ▶️ https://t.co/LyNJTtl5L3 pic.twitter.com/bkiJmUCSeu