7 साल के करियर में रोमन रेंस की इनकम आपको चौंका देगी, जानें कैसे

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2019 - 12:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: रोमन रेंस पिछले कुछ समय से डब्लू डब्लू ई में सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली रैसलर रहे हैं। ल्यूकीमिया से पीड़ित होने के बावजूद रोमन ने हार नही मानी और इस बीमारी से उबरने के बाद डब्लू. डब्लू. ई में उन्होंने जोरदार वापसी की। ऐसे में रेंस की कमाई के ऊपर नजर डालें तो वह साल बार में पिछले 7 सालों में रोमन रेंस ने जिस रफ्तार से लोकप्रियता कमाई है वह किसी से छिपा नहीं है। 

PunjabKesari
वह डब्लू. डब्लू. ई के शीर्ष के फाइटर्स में शुमार हो गए हैं। इतना ही नहीं 33 साल के इश फाइटर ने बेशुमार दौलत भी कमाई है। क्या आप जानते हैं रोमन रेंस की कुल कमाई कितनी है।

इतनी है रोमन रेंस की कमाई....
PunjabKesari
रोमन रेंस की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपये है। Therichest की रिपोर्ट के मुताबिक, रोमन रेंस का डब्लू. डब्लू. ई के साथ सालाना 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) का करार है। रोमन रेंस की संपत्ति बढ़ने का एक कारण यह भी है कि पिछले कई सालों में उनके करार बढ़ते चले गए हैं। वह और धनी होते गए हैं। साल 2013 में रोमन रेंस का सलाना करार 16 लाख रुपये का था। इसके बाद साल 2014 में यबह बढ़कर 22 लाख रुपये का हो गया। 

PunjabKesari
2015 में रोमन रेंस लखपति से करोड़पति बन गए और उनका करार 7 करोड़ रुपये का हो गया। 2016 में भी उनका करार का दाम बढ़ा और उन्हें दोगुना रकम मिलने लगी। इस साल उन्हें 14 करोड़ रुपये मिले। इसके बाद 2017 में यह करार 15 करोड़ का हो गया।2018 में यह करार 30 करोड़ जा पहुंचा। 2019 में रोमन रेंस को 35 करोड़ सलाना मिलते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News