IND vs PAK, T20 World Cup : पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भारत के खिलाफ हार की बड़ी वजह बताई
punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 10:51 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 मैच में 61 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद पाकिस्तान ने कप्तान सलमान आगा ने कहा कि हमारे स्पिनर्स का दिन खराब था। इसी के साथ ही उन्होंने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवाने को भी हार का कारण बताया।
सलमान आगा ने कहा, 'हमारे स्पिनर्स का दिन खराब था। कुछ हिस्सों में एग्जीक्यूशन की कमी थी। हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा है, उन्होंने पिछले छह महीनों में अच्छा किया है। हमने बैट से पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए। पहली इनिंग्स में यह टैकी था, बॉल ग्रिप भी कर रही थी। बॉल के साथ एग्जीक्यूशन की कमी थी। पिच ने पहली इनिंग्स के मुकाबले दूसरी इनिंग्स में बेहतर खेला। इस तरह के मैचों में इमोशंस हमेशा हाई रहते हैं। इससे निपटना होगा। ऐसे बहुत सारे गेम्स खेले हैं। दो दिन में एक गेम है, उसका इंतजार करना होगा। वह मैच जीतना है और सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करना है। यह फिर से एक नया टूर्नामेंट है।
मैच की बात करें तो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन की शानदर अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने 25 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम को भारत की कसी हुई गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के एक वक्त पर 34 पर 4 विकेट गिर गए थे जिसके बाद उस्मान खान और शादाब खान के बीच 39 रन की साझेदारी ने उम्मीद जगाई। लेकिन उस्मान के 44 रन पर आउट होते ही ये उम्मीद भी टूट गई और आखिरकार पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट झटके।

