T20 World Cup : संजू सैमसन का धमाका, ईशान किशन को पीछे छोड़ भारत के टॉप विकेटकीपर बैटर बने

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 10:08 AM (IST)

कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने 196 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज़ को 5 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन की शानदार नाबाद 97 रनों की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया।

संजू सैमसन का धमाकेदार प्रदर्शन

टीम इंडिया की बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 50 गेंदों में 97 रन नाबाद बनाकर 12 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके साथ तिलक वर्मा ने 27 रन की तेज पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 17 और शिवम दुबे ने निर्णायक भूमिका निभाई। कप्तान सुर्यकुमार यादव ने भी 18 रन बनाए और सैमसन के साथ 35 गेंदों में 58 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

रिकॉर्ड बुक्स में नाम दर्ज

संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के विकेटकीपर-बैटर के रूप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके छह अर्धशतक अब तक ईशान किशन के पांच और केएल राहुल के तीन अर्धशतकों से आगे हैं।

संजू सैमसन – मैच: 43 | 50+ स्कोर: 6 | शतक: 3 | अर्धशतक: 3
ईशान किशन – मैच: 21 | 50+ स्कोर: 5 | शतक: 0 | अर्धशतक: 5
केएल राहुल – मैच: 8 | 50+ स्कोर: 3 | शतक: 0 | अर्धशतक: 3
एमएस धोनी – मैच: 98 | 50+ स्कोर: 2 | शतक: 0 | अर्धशतक: 2
ऋषभ पंत – मैच: 64 | 50+ स्कोर: 2 | शतक: 0 | अर्धशतक: 2

ग्लोबल स्तर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम 91 मैचों में 28 अर्धशतक हैं, इंग्लैंड के जोस बटलर के 26 और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के 21।

वेस्टइंडीज की दमदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 195/4 का मजबूत स्कोर बनाया। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। होप ने 33 गेंदों में 32, जबकि चेज ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए। शिमरॉन हेटमायर ने 12 गेंदों में 27 रन जोड़े। अंतिम ओवरों में रोवमैन पॉवेल (34 रन, 19 गेंद) और जेसन होल्डर (37 रन, 22 गेंद) की विस्फोटक साझेदारी ने टीम को 195/4 तक पहुंचाया।

भारत का ऐतिहासिक रन चेज

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन संजू सैमसन ने मोर्चा संभालकर टीम को जीत दिलाई। उनकी नाबाद 97 रनों की पारी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज दिलाया और सेमीफाइनल की दौड़ में टीम को मजबूती से आगे बढ़ाया।

गौर है कि भारत 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से विजयी, संजू सैमसन नाबाद 97। सेमीफाइनल में जगह पक्की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News