अर्जुन तेंदुलकर के IPL में चुने जाने पर सारा ने दिया यह खास संदेश, लिखी यह बात

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 07:30 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख की बेस प्राइज पर अपनी टीम में शामिल किया। ऑक्शन के दौरान पहले पांच घंटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम ही नहीं लिया गया था। लेकिन जब उनके नाम की बोली लगाई गई तह मुंबई इंडियंस की टीम ने उनमें दिलचस्पी दिखाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। अर्जुन के मुंबई टीम में शामिल होने पर उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खास संदेश लिखा है। 

सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई अर्जुन तेंदुलकर को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई के लिए एक संदेश भी लिखा। सारा ने लिखा कि कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता। यह सिर्फ तुम्हारी उपलब्धि है। मुंबई टीम में चुने जाने के कारण सोशल मीडिया पर अर्जुन को नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल भी किया गया। लेकिन सारा के इस संदेश से अर्जुन को बहुत हौंसला मिला होगा। 

PunjabKesari

गौर हो कि अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंड खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं। बतौर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें भारतीय टीम के लिए भी देखा जा सकता है। क्योंकि भारतीय टीम के पास बाए हाथ के गेंदबाजों की कमी भी है। यह अर्जुन का पहला आईपीएल सीजन होगा और सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर होंगी। 

मुंबई इंडियंस की टीम में कई खिलाड़ी हैं जिनसे अर्जुन तेंदुलकर मदद ले सकते हैं। मुंबई की टीम ने न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं। अर्जुन बोल्ट से गेंदबाजी के काफी गुर सीख सकते हैं क्योंकि दोनों बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। वहीं अर्जुन अपनी बल्लेबाजी को निखारने के लिए रोहित शर्मा, पोलॉर्ड और पंड्या से मदद ले सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News