ओलिम्पिक पदक जीतने वाले पंजाबी हॉकी प्लेयरों के नाम पर होंगे स्कूल

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 05:17 PM (IST)

जालन्धर : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिट्ठापुर, जालन्धर अब भारतीय हॉकी टीम कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम से ओलिम्पियन मनप्रीत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिट्ठापुर के नाम से जाना जाएगा। उक्त घोषणा लोक निर्माण विभाग के श्री सिंगला ने की। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत सिंह जिन्होंने ओलिम्पिक में सर्वाधिक छह गोल किए थे, के नाम पर उनके अमृतसर स्थित गांव टिमोवल का नाम हरमनप्रीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिमोवाल किया जा रहा है। 

Schools, Punjabi hockey players, Olympic medals, Tokyo olympic, Punjab government, Hockey news in hindi, sports news

इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल मिट्ठापुर जालन्धर का नाम ओलिम्पियन मनदीप सिंह और वरुण कुमार के नाम से जाना जाएगा। मंदीप सिंह स्ट्राइकर और वरुण मिडफील्डर है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटारी, अमृतसर अब ओलिम्पियन शमशेर सिंह सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटारी के रूप में जाना जाएगा, जिन्होंने टूर्नामेंट के दौरान एक सफल मिडफील्डर के रूप में उत्कृष्ट भूमिका निभाई थी ।

Schools, Punjabi hockey players, Olympic medals, Tokyo olympic, Punjab government, Hockey news in hindi, sports news

सरकारी मिडिल स्कूल, गल्र्स फरीदकोट को ओलिम्पियन रूपिंदरपाल सिंह सरकारी मिडिल स्कूल के नाम से जाना जाएगा। रूपिंदरपाल ने टोक्यो ओलिम्पिक में 4 गोल किए थे। खुसरोपुर के प्राइमरी स्कूल को ओलिम्प्यिन हार्दिक सिंह सरकारी मिडिल स्कूल खुसरोपुर, जालंधर के नाम से जाना जाएगा। हार्दिक ने नॉक आऊट फेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अमृतसर के खलीरा स्थित प्राइमरी स्कूल को अब गुरजंट सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल, खलीरा के नाम से जाना जाएगा। 

अमृतसर के बटाला  स्थिति सरकारी सीनियर सेक्रेडरी स्कूल के आगे ओलिम्पियन दिलप्रीत सिंह लिखा जाएगा। गुरजंट और दिलप्रीत दोनों भारतीय हॉकी टीम में स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। सरकारी हाई स्कूल चहल कलां गुरदासपुर का नाम ओलिम्पियन सिमरनजीत सिंह सरकारी हाई स्कूल चहल कलां गुरदासपुर रखा गया है। सिमरनजीत ने कांस्य पदक की प्रतियोगिता में दो महत्वपूर्ण गोल किए।

ओडिशा में हॉकी स्टिक से संतुलन बनाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाने का प्रयास -  attempt to set guinness record by balancing hockey stick in odisha - Sports  Punjab Kesari

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुसैनपुर, आरसीएफ कपूरथला को ओलिम्पियन कृष्ण बी. पाठक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम से जाना जाएगा। पाठक भारतीय टीम में आरक्षित गोलकीपर थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News