ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करता देख बोले प्रवीण आमरे- ऐसा नहीं लगा कि वह...

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 07:40 PM (IST)

विशाखापत्तनम : दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कहा कि ऋषभ पंत की बल्ले की स्विंग ‘पहले की तरह' बनी हुई है और सत्र पूर्व शिविर में उनकी बल्लेबाजी देख कर ऐसा नहीं लगा कि वह 14 महीने के बाद खेल में वापसी कर रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने पंत को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट करार दिया था।  पंत 2022 में हुई भयावह कार दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गए थे।

 

आमरे ने कहा कि कोचिंग इकाई के रूप में और व्यक्तिगत रूप से, उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई सुखद था। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह लंबे समय बाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका बल्ला पहले की तरह ही चल रहा था। भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि हमें उसे श्रेय देना होगा। उसने पूरे साल जिस तरह से मेहनत की है वह आसान नहीं है। इससे पता चलता है कि वह मानसिक रूप से कितना मजबूत है।

 

पंत की गैरमौजूदगी में पिछले साल डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। टीम पांच जीत और नौ हार के साथ तालिका में नौवें पायदान पर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने अभियान का आगाज पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को मोहाली में करेगी।


दिल्ली कैपिटल्स की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News