सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ उसी की सरजमीं पर लगाया था तीहरा शतक, बनाया था ये रिकाॅर्ड

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 11:40 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि 17 साल पहले आज ही के दिन (29 मार्च 2004) सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक लगाया था और भारत की तरफ ये रिकाॅर्ड बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। उन्होंने ये रिकाॅर्ड अपने मुख्य प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। इसके चार साल बाद 2008 में उन्होंने आज ही के दिन एक बार फिर तीहरा शतक ठोका था जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। 

भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी और पहला मैच मुलतान में खेला जा रहा था। सौरव गांगुली पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर थे और ऐसे में राहुल द्रविड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। भारत ने पहले टेस्ट में टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पहले दिन 2 विकेट गंवाकर 356 रन बनाए जिसमें सहवाग के 228 रन थे। दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद सहवाग ने दोहरे शतक को तीहरे शतक में बदल दिया। 

अपने तीहरे शतक को याद करते हुए सहवाग ने ट्वीट भी किया। सहवगा ने लिखा, 29 मार्च- ये मेरे लिए स्पेशल तारीख है। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनने का सौभाग्य और सम्मान मिला। सोने पे सुहागा पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में स्कोर करना था। संयोग से 4 साल बाद उसी तारीख को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 पर आउट हो गया। 

ये रिकाॅर्ड तब और अधिक उल्लेखनीय बन जाता है कि उन्होंने सकलैन मुश्ताक की गेंद पर छक्का लगाया जब वह तिहरे शतक के निशान तक पहुंचने के लिए 295 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। साथ ही, सहवाग को पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर दर्ज करने के लिए भी जाना जाता है। इससे पहले पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड संजय मांजरेकर के पास था जिन्होंने 1989 में लाहौर में 218 रन की पारी खेली थी। सहवाग ने 309 रन की पारी खेली थी और मोहम्मद सामी की गेंद पर आउट होकर वापस लौटे थे। सहवाग के तीहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम आसान जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। 

इतना ही नहीं चार साल बाद इसी दिन 2008 में सहवाग ने एक बार फिर से दोहरा शतक लगाया था जोकि चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ठोका था। मैच के तीसरे दिन सहवाग अपने करियर की बेस्ट पारी खेल रहे थे और 309 रन पर नाबाद वापस लौटे। चौथे दिन उनके खाते में 10 रन और जुड़ गए और वह 319 रन बनाकर वापस लौटे। सहवाग के अलावा करुण नायर एक मात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में तीहरा शतक लगाया है। उन्होंने 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ ये कमाल किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News