सीमा के पास भांगड़ा करते नजर आए भारतीय सैनिक, सहवाग ने शेयर किया Video

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2020 - 12:59 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ ना कुछ शेयर करते ही रहते हैं। सहवाग ने भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जवान सीमा के पास भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। 

Soldiers enjoying doing Bhangra somewhere close to the Indo- Pak border.
So beautiful to watch the joy and wonderful energy. Jai Jawan ! pic.twitter.com/yFKm2uMBKj

— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 18, 2020


दरअसल, सहवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सैनिक भारत-पाक सीमा के करीब कहीं भांगड़ा का आनंद ले रहे हैं। खुशी और अद्भुत ऊर्जा देखने के लिए सुंदर वीडियो हैं। जय जवान!... बता दें, वीरू ने भारतीय सैनिकों का भांगड़ा करते हुए का एक वीडियो डाला है। जहां कुछ सेनिक पंजाबी गाने पर भांगड़ा करते नजर आ रहे है। जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
गौर हो कि इस वीडियो को 2.06 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 5300 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 104 टेस्ट में 8586 रन बनाए, उनके बल्ले से 23 शतक निकले। जिसमें उन्होंने दो बार तिहरे शतक ठोके. वनडे में भी सहवाग ने 8273 रन बनाए, उनके बल्ले से 15 शतक निकले। सहवाग ने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए और तोड़े जिनके बारे में सोचने भर से बल्लेबाजों को पसीना आ जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News