सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप: मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और पंजाब जीते

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 09:01 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र ने शनिवार को यहां 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन अपने अपने पूल मुकाबलों में जीत दर्ज की। 

प्राशु सिंह परिहार (23वें और 51वें मिनट) के दो गोल के अलावा ज्योति पाल (पहले मिनट) और सीमा वर्मा (21वें मिनट) के एक-एक गोल से मध्य प्रदेश ने पूल ए में बिहार को 4-0 से शिकस्त दी। 

पूल बी में हरियाणा ने एकतरफा मुकाबले में बंगाल को 18-0 से हराया। पूल सी में पंजाब ने त्रिपुरा पर 9-0 और पूल डी में महाराष्ट्र ने उत्तराखंड पर 2-0 से जीत दर्ज की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News