सेरेना और वीनस विलियम्स का नाम विम्बलडन प्रविष्टि में नहीं

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 12:56 PM (IST)

विम्बलडन : अमरीका की सेरेना और वीनस विलियम्स का नाम विम्बलडन एकल वर्ग की प्रविष्टियों की सूची में नहीं है। यह संभव है कि दोनों में से कोई भी 27 जून से शुरू हो रहे इस ग्रैंडस्लैम में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश का अनुरोध कर सकतीं हैं। सेरेना ने ओपन युग में रिकॉर्ड 23 एकल खिताब में से सात आल इंग्लैंड क्लब पर जीते हैं और आखिरी बार वह 2016 में चैम्पियन रही थी। वह 2018 और 2019 में उपविजेता रहने के बाद दाहिने पैर की चोट के कारण आगे नहीं खेलीं। वीनस ने 5 बार विम्बलडन खिताब जीता है और कुल 7 ग्रैंडस्लैम अपने नाम किए हैं। वह दो सप्ताह बाद 42 वर्ष की हो जाएंगी। अमेरिका ओपन 2021 उपविजेता कनाडा की लैला फर्नांडिज भी चोट के कारण बाहर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News