नवदीप सैणी को एक हाथ से छक्का मारकर बोले रूदरफोर्ड- मैं तो हो गया स्तब्ध

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2019 - 06:32 PM (IST)

जालन्धर : दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए शेरफेन रूदरफोर्ड ने महज 13 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर दिल्ली को मजबूत स्कोर तब पहुंचा दिया। खास तौर पर उनका आखिरी ओवर में बेंगलुरु के तेज गेंदबाज नवदीप सैणी को लगाया गया छक्का तो लंबी चर्चा बटोर ले गया। पहली पारी समाप्त होने के बाद रूदरफोर्ड ने भी इस पर बात की। 

रूदरफोर्ड ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि मुझे मौका दिया गया। मैंने पहले कुछ गेंदों खेलीं तो लगने लगा था कि आज काम आसानी से होगा। इसके बाद मेरा फोक्स सिर्फ बॉल को हिट करने का था। रूदरफोर्ड ने इस दौरान नवदीप सैणी को आखिरी ओवर में एक हाथ से लगाए गए छक्के का भी विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा- जब मैंने एक हाथ से वह छक्का मारा तो मैं स्तब्ध रह गया था। ऐसी पिच पर ऐसी शॉट कम ही देखने को मिलते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News