शिवम दुबे के घर आई दोहरी खुशी, पिता बने; चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 02:55 PM (IST)

खेल डैस्क : धाकड़ ऑलराऊंडर शिवम दुबे के लिए रविवार का दिन दोहरी खुशियां लेकर आया। पहले वह पिता बने बाद में बाद दोपहर उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर अपने साथ रख लिया। बहरहाल दुबे ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। दुबे ने पत्नी और नवजात की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- हमारी जिंदगी में खुशियां आई हैं- हमें बेबी ब्वॉय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

दुबे ने अंजुम खान के साथ शादी की थी जोकि चर्चा का विषय बनी रही। इंस्टा पर शादी की फोट डालते हुए दुबे ने लिखा था कि हम उस प्यार के साथ प्यार करते हैं जो प्यार के साथ करते थे। शिवम दुबे की पत्नी मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी शादी में दोनों ही तरह के रीति रिवाज देखे गए। यह कपल शादी के दौरान काफी अच्छे लग रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News