स्नेहा ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 05:37 PM (IST)

गुरुग्राम: स्नेहा सिंह ने पहले दौर में चार अंडर 68 के शानदार स्कोर के साथ गुरुवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पांचवें चरण में पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त बना ली। हैदराबाद की गोल्फर ने पांच बर्डी और एक ईगल लगाया, लेकिन तीन बोगी भी कर गईं। रिया झा और गौरिका बिश्नोई दोनों दो अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं। 

जैस्मिन शेखर दो बोगी और दो बर्डी से पार 72 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर हैं। अग्रिमा मनराल और खुशी संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। दोनों ने पहले दौर में एक ओवर 73 का स्कोर बनाया। लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट खेल रही त्वेसा मलिक ने छह होल में एक डबल बोगी और लगातार चार बोगी की। उन्होंने 74 का स्कोर बनाया और वह सातवें स्थान पर चल रही हैं। त्वेसा ने पांच बर्डी भी लगाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Related News