श्रीजेश विश्व खेल साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार की दौड़ में

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 09:30 PM (IST)

लुसाने : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश प्रतिष्ठित विश्व खेल साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में बने हुए हैं। विजेता की घोषणा आनलाइन मतदान प्रक्रिया के बाद की जाएगी जो 10 जनवरी को शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी। एफआईएच के 2021 के साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए तीन बार के ओलंपियन श्रीजेश ने 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 

पिछले 12 महीने उनके लिए शानदार रहे और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम को तोक्यो खेलों में एतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीजेश को अगर यह पुरस्कार मिला है तो वह इसे हासिल करने वाले देश के दूसरे हॉकी खिलाड़ी होंगे। इससे पहले महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल यह पुरस्कार हासिल कर चुकी है।

रानी 2020 में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी बनी थी। इस पुरस्कार के लिए कुल 24 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। इस 24 खिलाड़ियों की सूची में से 23 जनवरी को 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को फाइनल दौर में जगह मिलेगी जिसके लिए वोटिंग 31 जनवरी तक जारी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News