SRH vs MI : अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी, सीजन की सबसे तेज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:52 PM (IST)

खेल डैस्क : सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए महज 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी। अभिषेक ने इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ट्रेविस ने इसी मैच में 18 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। इन दोनों से पहले यह रिकॉर्ड वॉर्नर के नाम पर है। वॉर्नर ने 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। उन्होंने 2017 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 गेंदों में भी अर्धशतक लगाया था।


आईपीएल 2024 में सबसे तेज फिफ्टी
13 गेंद : यशस्वी जायसवाल, राजस्थान बनाम कोलकाता, 2023
14 गेंद : लोकेश राहुल, पंजाब बनाम दिल्ली, 2018
14 गेंद : पैट कमिंस, कोलकाता बनाम मुंबई, 2022
15 गेंद : युसूफ पठान, कोलकाता बनाम हैदराबाद, 2014
15 गेंद : सुनील नेरेन, कोलकाता बनाम बेंगलुरु, 2017
15 गेंद : निकोल्स पूरण, लखनऊ बनाम बेंगलुरु, 2023
16 गेंद : सुरेश रैना, चेन्नई बनाम पंजाब, 2014
16 गेंद : ईशान किशन, मुंबई बनाम हैदराबाद, 2021
16 गेंद : अभिषेक शर्मा, हैदराबाद बनाम मुंबई, 2024
17 गेंद : क्रिस गेल, बेंगलुरु बनाम पुणे, 2023

 

 

हैदराबाद के लिए सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी (गेंदों द्वारा)
16 - अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024
18 - ट्रैविस हेड बनाम मुंबई, हैदराबाद, 2024
20 - डेविड वार्नर बनाम चेन्नई, हैदराबाद, 2015
20 - डेविड वार्नर बनाम कोलकाता, हैदराबाद, 2017
20 - मोइजेस हेनरिक्स बनाम बेंगलुरु, हैदराबाद, 2015
21 - डेविड वार्नर बनाम बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2016

 

हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 148 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवरों में सर्वाधिक स्कोर रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम पर था जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 2021 सीजन में तीन विकेट खोकर 131 रन बनाए थे। 2014 सीजन में पंजाब ने हैदराबाद के खिलाफ 131/3, सीजन 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई के खिलाफ 130/0 तो सीजन 2016 में बेंगलुरु ने पंजाब के खिलाफ 129/0 रन बनाए थे।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद :
ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News