SRH vs MI : हैदराबाद की सीजन में छठी हार, कमिंस ने बताया आखिर कहां हुई चूक
punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 11:11 PM (IST)

खेल डैस्क : सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घरेलू मैदान पर ही एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। सीजन में छह मैच हार जाने के कारण हैदराबाद पर टूर्नामेंट से सबसे पहले बाहर होने की खतरा मंडराने लगा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को हुए मुकाबले में उन्हें एकतरफा हार झेलनी पड़ी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि अभिनव और क्लासी ने हमें अच्छा स्कोर दिया, लेकिन हम इस पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए। हमें एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो जहाज को सही से संभाल सके। पिच के स्वभाव पर कमिंस ने कहा कि आपको यहां अपनी पारी बनानी होगी, अगर आप कुछ गेंदों का सामना करते हैं तो आप पकड़ बना सकते हैं।
वहीं, आईपीएल में प्रतिस्पर्धा पर उन्होंने कहा कि हमने पहले गेम में 280 के आसपास स्कोर बनाया था। जब हम फिर उसी पिच पर आए तो हार गए। टी20 में, मार्जिन भी बहुत कम होता है, आपको दिए गए दिन पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। वहीं, आगे की राह पर पर उन्होंने कहा कि हमारे पास अब कुछ बाहरी खेल हैं, यह हर विकेट का जल्द से जल्द आकलन करने के बारे में होगा। कुछ दिन हम पूरी ताकत से आक्रमण करेंगे, कुछ दिन हम अपने विकल्पों पर विचार करेंगे।
यह भी पढ़ें:- SRH vs MI : ईशान किशन हुए ब्रेन फेड का शिकार ? वाइड गेंद पर छोड़ दी क्रीज
यह भी पढ़ें:- Pahalgam attack : SRH vs MI प्लेयर्स ने मैच से पहले दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि
यह भी पढ़ें:- SRH vs MI : जसप्रीत बुमराह के 300 ट्वंटी 20 विकेट पूरे, मलिंगा की बराबरी पर
ऐसा रहा मुकाबला
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हैदराबाद ने 35 रन पर 5 विकेट गंवा देने के बाद मजबूती से वापसी की और हेनरिक क्लासेन के 71 तो अभिनव मनोहर के 43 रन की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 143 रन बना लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में रियान रिकेल्टन 11 रन बनाकर उनादकट का शिकार हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा ने विल जैक्स के साथ मिलकर पावरप्ले में ही मुंबई का स्कोर 50 पार करवाया। रोहित ने 70 तो सूर्यकुमार ने 42 रन बनाकर मुंबई को 7 विकेट से जीत दिला दी।
अंक तालिका : हैदराबाद आखिरी पायदानों पर
हैदराबाद की बुरी फार्म जारी है। उन्होंने सीजन की छठी हार हासिल की। वह अंक तालिका में सिर्फ 4 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ निचले पायदानों पर बनी हुई है। हैदराबाद को सिर्फ राजस्थान और पंजाब के खिलाफ ही जीत मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में छठे से सीधे तीसरे स्थान पर एंट्री मार ली। अब मुंबई के 9 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं। पहले नंबर पर अभी भी 8 मैचों में छह जीत के साथ गुजरात टाइटंस तो दूसरे पर दिल्ली कैपिटलस है।