भारत के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड पर बोले स्टीव स्मिथ, मैं चालाकी के साथ बल्लेबाजी करता हूं

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 05:44 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय टीम को सिडनी के मैदान पर लगातार दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 389 का विशाल लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में टीम इंडिया महज 338 रन बना पाई। जीत दर्ज करने का बड़ा श्रेय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को गया जिन्होंने लगातार दूसरे मैच में तेजतर्रार शतक लगाया। मैच के बाद स्मिथ ने भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बारे में बात की। उन्होंने कहा- वह चालाकी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं इसका उन्हें फायदा हो रहा है। 

स्मिथ ने कहा- मैच में उतरते ही पहली ही गेंद से ही मैं गेंद को सही तरीके से देख पा रहा था। फिंच और डेविड ने पहले ही शानदार शुरुआत दी थी। मेरे सामने सिर्फ स्थितियों को सिमेटना ही था और मैंने बस यही किया। वैसे भी भारत के खिलाफ आपको बड़े स्कोर बनाने की जरूरत है। सौभाग्य से यह कर पा रहे हैं। मैं अब अधिक चालाकी के साथ बल्लेबाजी कर रहा हूं और यह अच्छे तरीके से सामने आ रहा है। कुछ सप्ताह पहले आईपीएल में मैं गेंद को जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब ठीक है। 

स्मिथ ने कहा- अब मैं गेंद को सधे हुए तरीके के साथ खेल रहा हूं जोकि मेरे काम आ रही है। भारत के खिलाफ रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखता है। बस एक अच्छी टीम के सामने रन बनाना अच्छा लगता है। हमारे लड़के आज फील्डिंग में भी अच्छे रहे। वहीं, गेंदबाजों ने शानदर प्रदर्शन किया। सभी अच्छा खेले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News