सुनील छेत्री ने फुटबॉल स्टाइल में पत्नी के साथ मनाई शादी की सालगिरह, मजेदार वीडियो वायरल

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 07:17 PM (IST)

स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): यूं तो शादी की सालगिरह पर आपने लोगों को खास आयोजन, बड़ी-बड़ी पार्टियों के अलावा और भी बहुत कुछ करते देखा होगा और इसमें कोई दोराय नहीं कि शो ऑफ के आज के इस दौर में ये आम बात है। वहीं भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री की शादी को भी एक साल हो गया है और उन्होंने इन सबसे हटकर अपनी पत्नी सोनम भट्टाचार्य के साथ शादी की पहली सालगिरह मनाई। उन्होंने किसी बड़ी पार्टी का आयोजन की जगह बेहद ही अलग और खास अंदाज में पहली एनीवर्सरी को सेलिब्रेट किया। जिसका एक मजेदार वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जोकि बहुत पसंद किया जा रहा है।

सुनील छेत्री ने अलग अंदाज में पत्नी के साथ मनाई शादी की पहली सालगिरह

सुनील छेत्री ने अपनी शादी की पहली सालगिरह को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर वो फुटबॉल स्टेडियम और फुटबॉल से तो दूर रहे, लेकिन वो खुद को फुटबॉल खेलने से नहीं रोक पाए। उन्होंने अपनी पत्नी सोनम के साथ एक बैलून को फुटबॉल मानकर हेड फुटबॉल खेला और फुटबॉल स्टाइल में उन्होंने पहली सालगिरह का जश्न मनाया। इस दौरान सुनील हर किक को गिनते नजर आए। साथ ही दोनों इस खास पल को एन्जॉय भी करते दिखे। इसका एक मजेदार वीडियो सुनील छेत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट भी किया। जिसे अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लोगों ने इस वीडियो को पसंद करते हुए उन्हें शादी की पहली सालगिरह की बधाई भी दी।

पिछले साल अपनी दोस्त सोनम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे सुनील छेत्री

Sunil Chhetri with Wife Sonam

सुनील छेत्री ने पिछले ही साल अपनी दोस्त सोनम भट्टाचार्य के साथ शादी की थी। सोनम भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर सुब्रता भट्टाचार्य की बेटी हैं। सोनम कोलकाता के साल्ट लेक एरिया में खुद के 2 होटल्स का काम देखती हैं।

Sunil Chhetri with Wife Sonam

Sunil Chhetri with Wife Sonam

सुनील और सोनम के रिश्ते पर बोलते हुए सुब्रतो भट्टाचार्या ने एक बार बताया था कि सुनील हमसे मिलने कोलकाता आया था। मैं सुनील और सोनम के रिश्ते के बारे में पहले से जानता था। सुनील ने मेरे सामने फुटबॉल सीखी और अपने खेल में अच्छा निखार लाया। मुझे उसकी मासूमियत बहुत पसंद है।

सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य हैं बेहद हॉट कपल्स

Sunil Chhetri with Wife Sonam

Sunil Chhetri with Wife Sonam

Sunil Chhetri with Wife Sonam

Sunil Chhetri with Wife Sonam


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Atul Verma

Recommended News

Related News