भारतीय फुटबॉलर Sunil Chhetri बने पिता, पत्नी सोनम ने दिया बेटे को जन्म

punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 10:35 PM (IST)

खेल डैस्क : भारत के फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) पति बन गए हैं। उनकी पत्नी सोनम भट्टाचार्य (जो पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं) ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम को प्रेग्नेंसी के दौरान डेंगू का पता चला था, लेकिन बताया गया है कि मां और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। छेत्री यकीनन अपने फुटबॉल इतिहास में भारत के बेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए 92 गोल किए हैं, जो उन्हें अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, ईरान के अली डेई और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अंतरराष्ट्रीय इतिहास में चौथा सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बनाते है।

Indian footballer Sunil Chhetri, father, Sunil Chhetri and Sonam Bhattacharya, Football news, sports, भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री, पिता, सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य, फुटबॉल समाचार, खेल

 

छेत्री ने बीते दिनों ही भारत को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप 9वां खिताब दिलाया था। वह देश के लिए 5 गोल के साथ टॉप स्कोरर रहे थे। उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का पुरस्कार भी मिला। छेत्री 39 साल के होने के बावजूद हमेशा की तरह एक्टिव दिखते हैं। वह 'इंडियन सुपर लीग' (आईएसएल) में 135 मैचों में 56 गोल के साथ दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह बेंगलुरु एफसी और मुंबई सिटी एफसी से खेल चुके हैं। इसके अलावा आई-लीग में 'चर्चिल ब्रदर्स', 'मोहन बागान', 'डेम्पो', 'ईस्ट बंगाल' से खेल चुके हैं।

Indian footballer Sunil Chhetri, father, Sunil Chhetri and Sonam Bhattacharya, Football news, sports, भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री, पिता, सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य, फुटबॉल समाचार, खेल

 

छेत्री ने 4 दिसंबर 2017 को कोलकाता में सोनम के साथ शादी की थी। छेत्री ने जब इंटरनेशनल कप में वानुअतु के खिलाफ अपना 86वां गोल किया था, तो इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में ही खास अंदाज में अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News