विराट के गोल करने से चूकने पर छेत्री ने किया यह कमेंट, भारतीय कप्तान ने कहा- आप ले लो मौज

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 05:25 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली फुटबॉल के कितने शौकीन है यह किसी से छुपा नही हैं। हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। इस वीडियो में विराट कोहली खेलते हुए दिखाई दे रहें हैं। लेकिन वह इस वीडियों में गोल करने से चूक जाते हैं। विराट की इस वीडियो पर भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने ट्वीट करते हुए विराट को कहा कि सारे कोचिंग सेशन का एक ही इन वॉइस भेजूं या फिर आसान किश्तो में चुकाओगे। चैंप? सुनील छेत्री के इस ट्वीट के बाद विराट कोहली ने भी तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी। विराट कोहली ने भी सुनील टैग करते हुए अपना जवाब दिया।

विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए सुनील छेत्री को कहा कि सही कहा कप्तान, आप ले लो मौज पूरी। इसके साथ ही विराट कोहली ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की। गौर हो कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अच्छे दोस्त हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News