T20 World cup 2024 : विंडीज टीम की कप्तान करेंगे रोवमैन पावेल, बड़े हिटर किए शामिल

punjabkesari.in Friday, May 03, 2024 - 09:39 PM (IST)

पोर्ट ऑफ स्पेन : राजस्थान रॉयल्स के ‘पावर हिटर' रोवमैन पावेल आगामी टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की मजबूत टीम की अगुआई करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस चरण में लखनऊ सुपर जायंट्स के सदस्य शमार जोसफ टीम में शामिल हैं जिसमें विश्व क्रिकेट के कुछ बड़े ‘पावर हिटर' जैसे निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स), आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स) और शिमरोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स) शामिल हैं।

 


मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड, केकेआर के शेरफाने रदरफोर्ड और दिल्ली कैपिटल्स के शाई होप भी टीम का हिस्सा हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ उप कप्तान हैं जबकि अनुभवी पेशेवर जैसे आल राउंडर रोस्टन चेस, जेसन होलडर, बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स और ब्रैंडन किंग को भी टीम में जगह दी गई है।


टीम इस प्रकार है :
रोवमैन पावेल (कप्तान), अल्जारी जोसफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शमार जोसफ, ब्रैंडन किंग (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।


टी20 विश्व कप 2024 का एंथम सॉन्ग भी लॉन्च
टी20 वर्ल्ड कप एंथम आउट ऑफ दिस वर्ल्ड लॉन्च कर दिया गया है। इस सॉन्ग को सीन पॉल और केस ने अपनी आवाज दी है। इसमें 8 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट, क्रिकेट सितारे क्रिस गेल, अली खान, शिवनारायण चंद्रपॉल और अन्य बड़ी हस्तियां झूमती दिख रही हैं। वीडियो में क्रिकेट उत्सव और ऊर्जा को दर्शाया गया है, जिसके दुनिया भर में फैंस मौजूद हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News