टाटा स्टील ब्लिट्ज़ शतरंज – भारत के अर्जुन एरिगासी एकल बढ़त पर

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 11:16 PM (IST)

कोलकाता ( निकलेश जैन ) टाटा स्टील सुपर ग्रांड मास्टर ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट में पहले दिन के खेल के बाद भारत के ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी नें शानदार खेल दिखाते हुए आज खेले गए नौ राउंड मे 6.5 अंक बनाकर एकल बढ़त कायम कर ली है । अर्जुन नें शतरंज के इस फटाफट फॉर्मेट में आज विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यूएसए के हिकारु नाकामुरा पर सबसे खास जीत हासिल की ,इसके अलावा उन्होने उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक , हमवतन प्रज्ञानंदा ,डी गुकेश और ईरान के परहाम मघसूदलू को भी पराजित किया । 10 खिलाड़ियों के बीच यह स्पर्धा डबल राउंड रॉबिन के आधार पर खेली जा रही है और अंतिम दिन नौ और राउंड खेले जाएँगे । पहले दिन के खेल के बाद अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव 6 अंक बनाकर दूसरे , भारत के विदित गुजराती 5.5 अंक बनाकर तीसरे बनाकर खेल रहे है , अन्य खिलाड़ियों में भारत के निहाल सरीन और यूएसए के हिकारु नाकामुरा 5 अंक , परहम मघसूदलू , गुकेश डी और प्रज्ञानंदा 4 अंक , यूएसए के वेसली सो 3 अंक और अब्दुसत्तारोव 2 अंक बनाकर खेल रहे है ।

Rank after Round 9

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 9   GM Erigaisi Arjun 2750 6,5 0 25,75 5 4
2 7   GM Mamedyarov Shakhriyar 2733 6 0 27,00 5 3
3 3   GM Vidit Santosh Gujrathi 2669 5,5 0 24,25 4 2
4 1   GM Nihal Sarin 2702 5 1 20,25 4 1
5 10   GM Nakamura Hikaru 2909 5 0 18,75 4 2
6 8   GM Maghsoodloo Parham 2672 4 1 16,50 3 1
7 4   GM Gukesh D 2632 4 1 16,00 4 1
8 5   GM Praggnanandhaa R 2599 4 1 14,50 4 1
9 6   GM So Wesley 2763 3 0 12,00 2 0
10 2   GM Abdusattorov Nodirbek 2666 2 0 10,50 1 0

PunjabKesari

महिला वर्ग में भारत की आर वैशाली नें पहले दिन शानदार खेल दिखाया पर फिलहाल उक्रेन की मारिया  मुजयचूक 8 अंक बनाकर पहले तो वैशाली 7 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रही है जबकि भारत की हरिका द्रोणावल्ली और उक्रेन की एना मुजयचूक 5 अंक बनाकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर है ।

Rank after Round 9

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 2   GM Muzychuk Mariya 2427 8 0 31,00 7 2
2 4   IM Vaishali Rameshbabu 2361 7 0 26,50 6 3
3 1   GM Muzychuk Anna 2460 5 1 24,00 4 2
4 7   GM Harika Dronavalli 2407 5 0 19,00 3 2
5 10   GM Koneru Humpy 2474 4,5 0 16,25 3 3
6 6   GM Ushenina Anna 2395 4 1 13,50 2 2
7 3   WIM Savitha Shri B 2311 4 0 12,50 4 2
8 5   IM Kiolbasa Oliwia 2279 3 0 9,00 2 1
9 9   IM Kulkarni Bhakti 2209 2,5 0 10,25 1 0
10 8   GM Dzagnidze Nana 2416 2 0 8,50 0 0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News