तेजस्विनी ने भारत को दिलाया 12वां ओलम्पिक कोटा

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 06:24 PM (IST)

दोहा : अनुभवी निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने यहां चल रही 14वीं एशि याई निशानेबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत को टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए 12वां कोटा दिला दिया। इस स्पर्धा की आठ फाइनलिस्ट्स में से पांच कोटा पाने की पात्र नहीं थी और तीन निशानेबाजों को कोटा मिलना था।

सावंत ने क्वालिफिकेशन में 1171 का स्कोर किया और पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं। सावंत इस तरह पहली बार ओलम्पिक में खेलने उतरेंगीं। सावंत विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सावंत, काजल सैनी और गायत्री नित्यानदंम की टीम ने इस स्पर्धा का टीम कांस्य पदक जीता। इससे पहले शुक्रवार को चिंकी यादव ने महिलाओं की 25 मीटर रैपिड पिस्टल स्पर्धा में भारत को 11वां कोटा दिलाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News