तेपे सिगेमन इंटरनेशनल शतरंज – यूएसए के नीमन हंस मोके से हारे अर्जुन

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 09:36 AM (IST)

मालमो ,स्वीडन ( निकलेश जैन ) तेपे सिगमन इंटरनेशनल शतरंज मे भारत के युवा ग्रांड मास्टर 18 वर्षीय अर्जुन एरिगासी का विजय रथ यूएसए के नीमन हंस मोके नें रोक लिया । लगातार दो जीत के साथ एकल बढ़त पर चल रहे अर्जुन को तीसरे मुक़ाबले मे हार का सामना करना पड़ा है । काले मोहरो से खेल रहे अर्जुन नें स्लाव डिफेंस में ठीक स्थिति हासिल कर ली थी और वह ड्रॉ के ऊईदेश्य से आगे बढ़ सकते थे पर जीत हासिल करने के लिए उन्होने खेल की 34वीं चाल में खतरा उठाया और इसके बाद नीमन नें शानदार खेल दिखाते हुए 68 चालों तक चले लंबे मुक़ाबले में अर्जुन को हार मानने पर विवश कर दिया । इस जीत से नीमन दो अंको पर अर्जुन के ऊपर व्यक्तिगत जीत के चलते पहले स्थान पर पहुँच गए है जबकि अर्जुन 2 अंको पर दूसरे स्थान पर चल रहे है । तीसरे राउंड में अन्य परिणामों में चेक गणराज्य के डेविड नवारा नें स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस से ,यूएई के सलेम सालेह नें स्पेन के अलेक्सी शिरोव से तो नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट जॉर्डन नें इंग्लैंड के माइकल एडम्स से बाजी ड्रॉ खेली । 8 ग्रांड मास्टरों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अभी 4 राउंड और खेले जाने बाकी है ।  

Pairings/Results

Round 1 on 2022/05/03 at 3 pm CET
Bo. No. Rtg     Name Result   Name   Rtg No.
1 1 2675   GM Erigaisi Arjun 1 - 0 GM Shirov Alexei   2695 8
2 2 2690   GM Salem A.R. Saleh 1 - 0 GM Navara David   2682 7
3 3 2656   GM Niemann Hans Moke ½ - ½ GM Adams Michael   2698 6
4 4 2635   GM Grandelius Nils ½ - ½ GM Van Foreest Jorden   2715 5
Round 2 on 2022/05/04 at 3 pm CET
Bo. No. Rtg     Name Result   Name   Rtg No.
1 8 2695   GM Shirov Alexei ½ - ½ GM Van Foreest Jorden   2715 5
2 6 2698   GM Adams Michael ½ - ½ GM Grandelius Nils   2635 4
3 7 2682   GM Navara David ½ - ½ GM Niemann Hans Moke   2656 3
4 1 2675   GM Erigaisi Arjun 1 - 0 GM Salem A.R. Saleh   2690 2
Round 3 on 2022/05/05 at 3 pm CET
Bo. No. Rtg     Name Result   Name   Rtg No.
1 2 2690   GM Salem A.R. Saleh ½ - ½ GM Shirov Alexei   2695 8
2 3 2656   GM Niemann Hans Moke 1 - 0 GM Erigaisi Arjun   2675 1
3 4 2635   GM Grandelius Nils ½ - ½ GM Navara David   2682 7
4 5 2715   GM Van Foreest Jorden ½ - ½ GM Adams Michael   2698 6

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News