Year Ender 2020 : कोविड-19 के कारण टल गए यह सबसे बड़े खेल टूर्नामैंट

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 01:11 PM (IST)

नई दिल्ली : साल 2020 खेल प्रेमियों के लिए उत्साह लेकर आया था क्योंकि इस साल टोक्यो ओलिंपिक, क्रिकेट वल्र्ड कप जैसे कई बड़े आयोजन होने थे। लेकिन कोरोनाा वायरस के कारण एक-एक कर सभी टूर्नमैंट्स को  टाल दिया गया। फुटबॉल पर इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी। अरबों के बजट वाले टूर्नामैंट को रद्द कर दिया गया। आइए जानते हैं साल 2020 में किन बड़े टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा था।

टोक्यो ओलिम्पिक 2020 

Sports tournament, Postponed, Covid 19, Tokyo Olympics, T20 world cup 2020, IPL 2020, Wimbledon 2020, Euro 2020
कोविड-19 महामारी के कारण सबसे बड़ा खेल टूर्नमैंट टोक्यो ओलिम्पिक 2020 पोस्टपोन हो गया। अब इसे 2021 में करवाया जाना है। जापान सरकार को इसके लिए बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा है।

टी-20 वल्र्ड कप 2020

Sports tournament, Postponed, Covid 19, Tokyo Olympics, T20 world cup 2020, IPL 2020, Wimbledon 2020, Euro 2020
18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी-20 वल्र्ड कप 2020 को भी कोरोना के कारण टाल देना पड़ा। विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होना था लेकिन कोरोना के मामले तेजी से बढऩे के कारण इसे टाल दिया गया। अब यह टूर्नामैंट भारत में अगले साल होगा। 

यूरो 2020

Sports tournament, Postponed, Covid 19, Tokyo Olympics, T20 world cup 2020, IPL 2020, Wimbledon 2020, Euro 2020
कोरोना का प्रभाव फुटबॉल पर भी पड़ा। 12 जून से शुरू होने वाला यूरो 2020 कप कोरोना के कारण टाल दिया गया। अब इसे 11 जून से 11 जुलाई 2021 तक करवाए जाने की उम्मीद है। 

आई.पी.एल. 2020

Sports tournament, Postponed, Covid 19, Tokyo Olympics, T20 world cup 2020, IPL 2020, Wimbledon 2020, Euro 2020
क्रिकेट की सबसे बड़ी फैंटेसी लीग यानी आईपीएल को कोरोना के कारण टाल दिया गया। पहले यह लीग 29 मार्च को होनी थी। लेकिन वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण इस भारत से बाहर यूएई के तीन मैदानों पर करवाया गया। 

विबंलडन 2020

Sports tournament, Postponed, Covid 19, Tokyo Olympics, T20 world cup 2020, IPL 2020, Wimbledon 2020, Euro 2020
ओलिम्पिक गेम्स यूरो 2020 के अलावा विबंलडन 2020 को भी कैंसिल करना पड़ा। ऑल इंगलैंड लॉन टेनिस क्लब की ओर से 1 अप्रैल 2020 कोहोने वाले विबंलडन को रद्द करने की कठिन कॉल लेनी पड़ी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News